मुजफ्फरपुर : स्नातक के छात्र ने फंदे से लटक की खुदकुशी

मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना के नया टोला स्थित माई स्थान गली में मंगलवार की रात आठ बजे स्नातक के छात्र ने गले में फंदा डाल अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धरनी छपरा निवासी निवासी रामदेव राय का पुत्र राजकुमार उर्फ संतोष कुमार (21 वर्ष) के […]
मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना के नया टोला स्थित माई स्थान गली में मंगलवार की रात आठ बजे स्नातक के छात्र ने गले में फंदा डाल अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धरनी छपरा निवासी निवासी रामदेव राय का पुत्र राजकुमार उर्फ संतोष कुमार (21 वर्ष) के रूप में किया गया है. घटना की सूचना पर थानेदार मो. सुजाउद्दीन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक राजकुमार उर्फ संतोष स्नातक पार्ट वन का छात्र था. वह अपने गांव के ही एक दोस्त के साथ नया टोला में किराये की मकान में रहकर पढ़ाई करता था. मंगलवार की शाम उसका साथी कोचिंग के लिए चला गया. इस बीच मौका पाकर उसने गले में फंदा डाल पंखे से लटक अपनी जान दे दी.
रात्रि आठ बजे उसका दोस्त कोचिंग से लौटा, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी मशक्कत के बाद गेट नहीं खुला तो वह वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर गया तो संतोष फंदे से लटका हुआ था. थानेदार मो. सुजाउद्दीन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










