मोतीपुर : ससुराल में दरवाजे पर ही किया दाह संस्कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर : बरुराज थाना क्षेत्र के ठिकहा गांव में शनिवार की रात दहेज के लिए महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतका ठिकहा निवासी मुकेश साह की पत्नी किरण देवी थी. पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके वालों ने उसके पति के दरवाजे पर ही अंतिम संस्कार कर दिया. इस दौरान कुछ […]
विज्ञापन
मोतीपुर : बरुराज थाना क्षेत्र के ठिकहा गांव में शनिवार की रात दहेज के लिए महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतका ठिकहा निवासी मुकेश साह की पत्नी किरण देवी थी. पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके वालों ने उसके पति के दरवाजे पर ही अंतिम संस्कार कर दिया. इस दौरान कुछ देर के लिए मोतीपुर साहेबगंज पथ जाम भी रहा.
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के श्रीसिया गोपीनाथपुर गांव निवासी राम अयोध्या साह ने 22 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी की शादी 20 जून, 2018 में मुकेश साह से की थी. शादी के बाद से ही ससुराल वाले तीन लाख रुपये देने का दबाव बनाने लगे. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी.
आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता के खाने में जहर मिलाकर खिला दिया. इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. चिकित्सा के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद चिकित्सा कर्मियों ने इस घटना की सूचना कांटी थाना को दी.
सूचना पर मौके पर पहुंची कांटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आक्रोशितों ने अपनी पुत्री के शव को उसके पति के दरवाजे पर ही अंतिम संस्कार कर दिया. मृतका के पिता राम अयोध्या साह ने कांटी थाना को दिये गये फर्द बयान में मृतका के पति मुकेश साह, ससुर सुरेश साह, सास रजनी देवी सहित पांच लोगों को आरोपित बनाया है. इधर, ससुराल वाले घर में ताला बंद कर फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










