ePaper

बच्चा नहीं होने पर महिला की हत्या कर शव जलाया, मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी, पति गिरफ्तार

Updated at : 30 Nov 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चा नहीं होने पर महिला की हत्या कर शव जलाया, मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी, पति गिरफ्तार

मड़वन : मोहम्मदपुर खाजे पंचायत के फंदा चैनपुर गांव में एक विवाहिता की बच्चा नहीं जनने पर सास-ससुर, देवर, देवरानी व पति ने हत्या कर उसे घर में ही जला दिया. इस बाबत मृतका के भाई कांटी के छत्तरपट्टी निवासी कृपाल सहनी ने पति अखिलेश सहनी, देवर रमेश कुमार सहनी व गाेतनी शकुंतला देवी पर […]

विज्ञापन
मड़वन : मोहम्मदपुर खाजे पंचायत के फंदा चैनपुर गांव में एक विवाहिता की बच्चा नहीं जनने पर सास-ससुर, देवर, देवरानी व पति ने हत्या कर उसे घर में ही जला दिया. इस बाबत मृतका के भाई कांटी के छत्तरपट्टी निवासी कृपाल सहनी ने पति अखिलेश सहनी, देवर रमेश कुमार सहनी व गाेतनी शकुंतला देवी पर शव को घर में ही जला देने का मामला दर्ज कराया है़
कृपाल ने बताया कि घटना की सूचना पर करजा पुलिस के साथ चैनपुर पहुंचे, तो देखा कि बहन फूला देवी 36 वर्ष आग में झुलस चुकी थी. अधजले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सास कलेश्वरी देवी, देवर व गोतनी बच्चा नहीं होने पर महिला को प्रताड़ित करती थी. बुधवार की रात उसके साथ मारपीट उसके शरीर में आग लगा दी गयी. हल्ला होने पर लोगों को लगा कि घर में आग लग गयी है. लेकिन, सुबह पता चला कि उसकी मौत आग में झुलस कर हो गयी है. पुलिस घटना को संदेहास्पद बता रही है.
थानाध्यक्ष रंधीर कुमार भट्ट ने बताया कि पति अखिलेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन