मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : कोर्ट ने ब्रजेश ठाकुर के सहयोगियों की सीबीआई हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 10:57 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर:बिहार की एक अदालत ने सोमवार को मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के दो करीबी सहयोगियों की सीबीआई हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी. विशेष पॉक्सो न्यायाधीश आरपी तिवारी ने मधु कुमारी और अश्विनी की सीबीआई हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी. हालांकि, जांच एजेंसी ने पांच […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर:बिहार की एक अदालत ने सोमवार को मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के दो करीबी सहयोगियों की सीबीआई हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी. विशेष पॉक्सो न्यायाधीश आरपी तिवारी ने मधु कुमारी और अश्विनी की सीबीआई हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी. हालांकि, जांच एजेंसी ने पांच दिन की हिरासत मांगी थी.

पिछले महीने गिरफ्तार मधु की ओर से पेश वकील प्रिय रंजन ने अदालत में आरोप लगाया कि उनकी मुवक्किल को सीबीआई हिरासत में ‘‘प्रताड़ित” किया जा रहा है. उन्होंने हिरासत की अवधि बढ़ाने के जांच एजेंसी के आग्रह का विरोध किया. हालांकि, अदालत ने हिरासत की अवधि बढ़ाते हुए सीबीआई को चेताया कि पूछताछ के दौरान प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए. कई एनजीओ, अखबार और ठाकुर के अन्य कारोबार संभालने वाली मधु को 21 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. आश्रय गृह में ‘‘डाॅक्टर” के रूप में सेवाएं देने वाले स्वयंभू चिकित्सक अश्विनी को 20 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन