51 फुट ऊंचे द्वार से प्रवेश कर मां का करेंगे दर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : दीवान रोड में इस बार दुर्गा पूजा के पंडाल को भव्य रूप दिया जा रहा है. मुख्य द्वार की ऊंचाई 51 फुट रखी गयी है. यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा. पूरे पंडाल को भगवा रूप दिया गया है. साथ ही रंग-बिरंगी लाइट्स से पंडाल सहित मुख्य मार्ग को सजाया जा रहा […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : दीवान रोड में इस बार दुर्गा पूजा के पंडाल को भव्य रूप दिया जा रहा है. मुख्य द्वार की ऊंचाई 51 फुट रखी गयी है. यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा. पूरे पंडाल को भगवा रूप दिया गया है. साथ ही रंग-बिरंगी लाइट्स से पंडाल सहित मुख्य मार्ग को सजाया जा रहा है. यहां मां दुर्गा व पार्वती की ओर से महिषासुर वध के दृश्य को दिखाया जायेगा.
पूजा में नौ दिनों तक नौ प्रकार की सामग्री से मां का भोग लगाया जा रहा है. विजयादशमी के दिन तिल के लड्डू से मां का भोग लगेगा. आराधना परिषद की आेर से यहां की जा रही पूजा में में अध्यक्ष मुकुल पटेल, नीरज, अविनाश, मिंटू व पवन कुमार सहित 55 सदस्य सहयोग दे रहे हैं. पूजा के संरक्षक ज्ञानिश रौशन व संजीव रंजन की देखरेख में पूजा की जा रही है.
दीवान रोड से 52 वर्षों से हो रही पूजा
यहां पूजा की शुरुआत 52 वर्ष पूर्व हुई थी. मुहल्ले के नवल पटेल, रणवीर सिंह व राकेश प्रसाद वर्मा ने छोटे स्तर पर पूजा की थी. मुहल्ले के लोगों के सहयोग से आपसी सहयोग से पूजा की जाती थी. बाद के वर्षों में युवाओं के जुड़ने के बाद पूजा का विस्तार होता गया. पिछले कई वर्षों से भव्य पंडाल व रंग-बिरंगी रोशनी की व्यवस्था की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




