मुजफ्फरपुर : इस केंद्रीय मंत्री को करना पड़ा विरोध प्रदर्शन का सामना, दिखाये काले झंडे, फेंकी स्याही
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित अटल युवा सम्मेलन में भाग लेने जा रहे केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के वरीय नेता रामकृपाल यादव को बुधवार को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. चांदनी चौक के पास मंत्री का घेराव करने के बाद उन्हें काला झंडा दिखाया गया और […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित अटल युवा सम्मेलन में भाग लेने जा रहे केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के वरीय नेता रामकृपाल यादव को बुधवार को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा.
चांदनी चौक के पास मंत्री का घेराव करने के बाद उन्हें काला झंडा दिखाया गया और उन पर स्याही फेंकने की कोशिश की गयी. इस दौरान मंत्री तो बच गये, लेकिन उनकी गाड़ी स्याही से रंग गयी. आर्थिक आधार पर आरक्षण और समान शिक्षा प्रणाली की मांग को लेकर स्थानीय गरीब जनक्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ये प्रदर्शन और विरोध किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










