ePaper

मोतीझील में शार्ट सर्किट से होटल में लगी आग, लाखों का नुकसान

Updated at : 03 Oct 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
मोतीझील में शार्ट सर्किट से होटल में लगी आग, लाखों का नुकसान

मुजफ्फरपुर : शहर के सबसे व्यस्त और भीड़-भाड़ वाले इलाका मोतीझील के एक आवासीय होटल के कमरे में आग लग गयी. मंगलवार की दोपहर हुई इस घटना को लेकर करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही. सूचना पर नगर थानेदार धनंजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये. फायर बिग्रेड को सूचना देकर […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : शहर के सबसे व्यस्त और भीड़-भाड़ वाले इलाका मोतीझील के एक आवासीय होटल के कमरे में आग लग गयी. मंगलवार की दोपहर हुई इस घटना को लेकर करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही. सूचना पर नगर थानेदार धनंजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये. फायर बिग्रेड को सूचना देकर इलाके से भीड़ और अस्थायी फुटपाथी दुकानदारों को वहां से हटवाया.
सूचना के आधा घंटे बाद पहुंची दो दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और वहां यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी. इस आगजनी मेंटीवी, एसी समेत लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. आग लगने की प्रारंभिक वजह बिजली की शॉट सर्किट बतायी जा रही है.
होटल के प्रोपराइटर गोविंद प्रभात ने दमकल कर्मियों को लिखित आवेदन दिया है. गोविंद ने बताया कि उक्त कमरे में फिनिशिंग वर्क चल रहा था. आग लगने से पूरा कमरे का सामान जल कर राख हो गया. दोपहर में अचानक आवासीय होटल के तीसरे मंजिल स्थित एक कमरे से धुआं निकला देखा गया. इसके बाद लोगों ने कमरे को खोला तो पूरे कमरे में आग फैल चुकी थी. बिजली का कनेक्शन कटवाने के साथ फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी.
होटल में आग की सूचना पर मोतीझील के दुकानदार अपनी-अपनी संपत्ति बचाने में जुट गये. फुटपाथ के अस्थायी दुकानदारों में भी अफरातफरी मच गयी. सभी इधर-उधर भागने लगे. इससे कल्याणी से मोतीझील होते हुए स्टेशन जानेवाला रास्ता अवरुद्ध हो गया. मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर दल-बल के साथ रास्ता क्लियर कराया. वहीं, होटल के पास जमा हो रही भीड़ को भी हटवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन