प्रसव के बाद एंबुलेंस नहीं मिला तो गोद में नवजात को लेकर घर गयीं महिलाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 6:02 AM
मुजफ्फरपुर : जिले भर में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से सबसे अधिक परेशानी प्रसूताओं को हुई. 102 नंबर एंबुलेंस के लिए जहां से भी फोन आ रहा था, उन्हें कहा जा रहा था कि एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं, प्राइवेट एंबुलेंस को बुला लें. 102 नंबर एंबुलेंस के लिए मंगलवार को जिले भर से 26 […]
मुजफ्फरपुर : जिले भर में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से सबसे अधिक परेशानी प्रसूताओं को हुई. 102 नंबर एंबुलेंस के लिए जहां से भी फोन आ रहा था, उन्हें कहा जा रहा था कि एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं, प्राइवेट एंबुलेंस को बुला लें. 102 नंबर एंबुलेंस के लिए मंगलवार को जिले भर से 26 कॉल आये थे. इन सभी के कॉल पर कोई रिस्पॉन्स नहीं लिया गया.
सदर अस्पताल के महिला वार्ड में सोमवार को प्रसव के बाद महिलाओं को घर जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक से गुहार लगायी, लेकिन उन्होंने कहा कि बाहर से ऑटो लेकर जच्चा-बच्चा को घर ले जाएं. अस्पताल कैंपस में प्राइवेट ऑटो के प्रवेश की अनुमति नहीं होने के करण प्रसव कराने आयी महिलाएं नवजात को गोद में लेकर अस्पताल गेट से बाहर से ऑटो ले रही थीं. अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि वार्ता होरही है, बात नहीं बनी, तो वैकल्पिक व्यवस्था होगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










