मुजफ्फरपुर : शादी के आठ दिन बाद ही प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 5:21 AM
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करनेवाली पत्नी सुहागरात के सात दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिल कर हाथों में लगी मेहंदी के रंग को पति के खून से धोने की साजिश रच डाली. मिठनपुरा थानाक्षेत्र के मालीघाट इलाके की यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना है. नवविवाहिता […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करनेवाली पत्नी सुहागरात के सात दिन बाद ही प्रेमी के साथ मिल कर हाथों में लगी मेहंदी के रंग को पति के खून से धोने की साजिश रच डाली. मिठनपुरा थानाक्षेत्र के मालीघाट इलाके की यह घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बना है. नवविवाहिता ने पति के साथ ही देवर और ससुर को नशीला पेय पदार्थ पिला उनकी इहलीला समाप्त कर फरार होने के फिराक में थी.
लेकिन शोर-गुल सुन वहां जुटे स्थानीय लोगों ने प्रेमी प्रेमिका को पकड़ पुलिस को हवाले कर दिया. सास के बयान पर दोनों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसे जेल भेजने की प्रक्रिया में लग गयी है. इस घटना में घायल पति मालीघाट स्थित ही एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में जीवन और मौत से जूझ रहा है.
भाई बन कर पहुंचा था प्रेमिका के ससुराल : मूल रूप से आरा जिले के अलीपुर सिद्धेश्वर सिंह बीएमपी-6 में कार्यरत थे. रिटायर्ड करने के बाद वे मिठनपुरा के सुंदरबाग में सुबोध कुमार के मकान में सपरिवार किराये पर रहने लगे. पिछले 25 जून को उन्होंने अपने पुत्र अविनाश की शादी भोजपुर जिले के हदियाबाद निवासी वंदना उर्फ डौली से की. शादी के दो दिनों तक डौली अपने ससुराल अलीपुर में रही. इसके बाद सभी लोग मालीघाट सुंदरबाग आ गये. 29 जून को बहू डौली की मां और सगा भाई यहां आये. बेटी से मुलाकात करने के बाद दोनों तीन जुलाई को फिर दिल्ली चले गये.
चार जुलाई को सन्नी नाम का एक लड़का उनके यहां पहुंचा. बहू ने जब उसे अपना भाई बताया, तो सभी उसके आवभगत में लग गये. रात करीब 10 बजे खाना खाने के दौरान उसने डौली को एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल दी और इसे अविनाश, सिद्धेश्वर सिंह को देने को कहा. इसके बाद डौली पति, ससुर और देवर को ग्लास में कोल्ड ड्रिंक दिया. उसके पीने के बाद तीनों के शरीर में ऐंठन और बेहोशी शुरू हो गयी. यह देख सास तारामुनी देवी चिल्लाने लगी. शोर सुन आसपास के लोग जुटने लगे. लोगों को जुटते देख डौली ने अपने प्रेमी सन्नी को सास और पति की हत्या कर देने को कहा. अभी वह उन दोनों पर मूसल से वार करने ही जा रहा था कि स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. जम कर पिटाई के बाद मिठनपुरा पुलिस को सौंप दिया.
बेहोश अविनाश को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भरती कराया गया
दिल्ली से ही शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी : शादी के पहले डौली बेस्ट दिल्ली के राणा पार्क स्थित सिरसपुर इलाके में रहती थी. उसी इलाके में सन्नी भी रहता है. मिठनपुरा पुलिस को 12वीं पास डौली ने बताया कि पांच साल पहले से वह सन्नी से प्रेम करती थी. परिवार के लोगों को भी सब कुछ पता था, लेकिन उसकी जबरन शादी करायी गयी. उसने पुलिस को बताया कि सगाई के बाद पति को इस संबंध में जानकारी देते हुए शादी से इनकार कर दिया था.
उसने ह्वाट्सएप पर पति को भेजे गये मैसेज को भी पुलिस को दिखाया. उसने शादी से एक दिन पहले भी पति से कहा कि शादी रोक दे, तो पति ने ह्वाट्सएप पर ही लेटर का फोटो भेज कहा कि अब शादी नहीं हुई, तो वह जहर खा लेगा. उसने पेय पदार्थ में कोई नशीला पदार्थ नहीं मिलाने का दावा किया. पति पर ही रात में दो बीयर की बोतल लाने की जानकारी दी. बोतल को खिड़की से बाहर फेंक देने की बात बतायी. पुलिस से ग्लास की जांच कराने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










