शुक्रवार दोपहर से सोमवार तक नहीं चलेंगे बड़े वाहन

Updated at : 05 Jul 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर से सोमवार तक नहीं चलेंगे बड़े वाहन

एसडीओ ने सुरक्षा, पेयजल समेत कई मुद्दों पर मांगे सुझाव कुढ़नी : श्रावणी मेले में कांवरिये को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों की बैठक हुई. एसडीओ जे प्रियदर्शनी ने फकुली सीमा से मधौल तक एनएच-77 से होकर गुजरने वाले सभी […]

विज्ञापन

एसडीओ ने सुरक्षा, पेयजल समेत कई मुद्दों पर मांगे सुझाव

कुढ़नी : श्रावणी मेले में कांवरिये को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों की बैठक हुई. एसडीओ जे प्रियदर्शनी ने फकुली सीमा से मधौल तक एनएच-77 से होकर गुजरने वाले सभी कांवर भक्तों की सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, स्नान, बिजली की निर्बाध आपूर्ति, स्वास्थ्य शिविर के मुद्दों पर चर्चा करते हुए सुझाव मांगा. एसडीओ ने कुढ़नी, तुर्की व फकुली ओपी प्रभारी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया. साथ ही शुक्रवार की दोपहर से सोमवार की दोपहर तक एनएच पर छोटे व बड़े वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया. पीएचसी प्रभारी को स्वास्थ्य शिविर लगाकर एएनएम की तैनाती और ज़रूरी दवा रखे जाने का निर्देश दिया. विधायक केदार गुप्ता ने कहा कि बाबा गरीबनाथ धाम पर जल चढ़ाने के लिए लाखों कांवर भक्त श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.
एसडीओ ने इसके लिए स्थल निरीक्षण कर अविलंब इसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. प्रमुख नीलोफर यासमीन ने महिला कांवर भक्तों के लिए चलंत शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की. तुर्की जिला पार्षद रानी देवी ने बताया कि ठहराव स्थल पर महिला और पुरुष के अलग-अलग रहने की व्यवस्था के साथ अलग -अलग व स्नानागार और शौचालय देने की मांग की. उपप्रमुख उषा सिंह ने वाटरप्रूफ़ पंडाल की व्यवस्था करने का सुझाव दिया. मुखिया सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि चंद्रहट्टी में कांवरिये बड़ी संख्या में रुकते हैं.
तुर्की ओपी प्रभारी चरणजीत कुमार ने अकुराहा से मधौल तक सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करने की जानकारी दी.छह एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की मांग जनप्रतिनिधि ने की .बैठक में बीडीओ हरि मोहन कुमार, सीओ नीरज कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुधीर यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरुण पांडे, जदयू प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अबोध, रमेश छोटन, मुखिया अर्चना कुमारी, संजय रंजन, अमलकिशोर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन