मुजफ्फरपुर के अफसर संदिग्ध परिस्थिति में पटना से गायब, जांच में जुटी पुलिस
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jul 2021 7:04 AM
मुजफ्फरपुर में सहयोग समिति में पदस्थापित सहायक निबंधक संजय कुमार झा पटना से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गये हैं. वह सहरसा जिले के बनगांव के परकी के रहनेवाले हैं. वह सात जुलाई को पटना आये थे और कोतवाली थाने के गोरियाटोली स्थित होटल उपवन में कमरा लिया था.
पटना. मुजफ्फरपुर में सहयोग समिति में पदस्थापित सहायक निबंधक संजय कुमार झा पटना से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गये हैं. वह सहरसा जिले के बनगांव के परकी के रहनेवाले हैं. वह सात जुलाई को पटना आये थे और कोतवाली थाने के गोरियाटोली स्थित होटल उपवन में कमरा लिया था.
इसके बाद वह अचानक ही होटल में अपना सारा सामान छोड़ कर निकल गये और नहीं लौटे. परिजनों ने जब उनके मोबाइल फोन पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ मिला और फिर उनके बेटे निलेश कुमार ने कोतवाली थाने में गुम होने की जानकारी दी है.
इस संबंध में कोतवाली थाने की पुलिस ने जांच की, लेकिन उनके संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पायी है. कोतवाली थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुम होने के संबंध में जानकारी मिली है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.
निलेश कुमार ने बताया है कि उनके पिता पटना में सचिवालय में कुछ काम से आये थे और होटल उपवन में कमरा संख्या 107 में रुके थे. वह हमेशा होटल में उनसे मिलने जाते थे, लेकिन जब 12 जुलाई को गये तो वह अपने कमरे में नहीं थे.
जिला सहकारिता पदाधिकारी ललन कुमार शर्मा ने संजय कुमार झा के लापता होने के बारे में सूचना वरीय पदाधिकारियों को दे दी है. इसमें कहा गया है कि वह सात जुलाई को विभागीय कार्य से पटना गये थे. वह सहायक निबंधक (पूर्वी अंचल) के भी प्रभार में थे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










