बिहार: गया में किशोर को कनपटी में गोली मारकर फेंका, रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2023 10:30 AM
Bihar News: गया में एक किशोर की हत्या करके उसके शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है.
गया में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी. गया-पटना रेलखंड से उसकी लाश पुलिस ने बरामद की है. बाजार जाने के बारे में बोलकर घर से निकले टिकारी थाना क्षेत्र के बहेलिया बिगहा गांव के एक किशोर को कनपटी में गोली मार दी गयी और शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया.
गया-पटना रेलखंड के ओर हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय युवक का शव बेलागंज पुलिस ने बरामद किया है. युवक की कनपटी में गोली मार कर हत्या की गयी है. मृतक की पहचान टिकारी थाना क्षेत्र के बहेलिया बिगहा गांव निवासी बासुकिनाथ अवस्थी के 18 वर्षीय पुत्र अंश अवस्थी उर्फ सिंटू के रूप में हुई है.
इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम अंश बाजार जाने के नाम पर घर से निकला था. वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी. शनिवार की सुबह सूचना मिली कि आपके बेटे का शव बेलागंज में ओर और नेयामतपुर हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर फेंका हुआ है.
Also Read: PHOTOS: लालू यादव ने परिवार के बीच केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन, देखिए खास तस्वीरें..
सूचना के बाद भागते हुए परिजन बेलागंज पहुंचे और शव की पहचान की. परिजन घटना का कारण गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन से जुड़ा विवाद बता रहे हैं. इधर, बेलागंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है.
मृतक के पिता बासुकिनाथ अवस्थी ने बेलागंज थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. बेलागंज थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों ने किशोर की कनपटी में गोली मार कर हत्या की है. मृतक के पिता के आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस जल्द घटना की जांच पूरी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










