PHOTOS: लालू यादव ने परिवार के बीच केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन, देखिए खास तस्वीरें..

Updated:
विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू यादव का आज 11 जून 2023 को 76वां जन्मदिवस है. लालू यादव के जन्मदिन को राजद के कार्यकर्ता व उनके प्रशंसक बेहद धूमधाम से मना रहे हैं. लालू यादव ने अपने बेटे-बेटियों व उनके बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया.

विज्ञापन
undefined

राजद सुप्रीमो लालू यादव 76 वर्ष के हो गए. पटना में राबड़ी आवास में उन्होने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

लालू यादव ने अपने परिवार के बीच केक काटा. लालू यादव ने अपने नातियों के साथ मिलकर केक काटा. तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं.

undefined

लालू यादव के 76वें जन्मदिन पर उनकी बेटियां पटना पहुंचीं. बच्चों के साथ मिलकर बेटियों ने अपने पिता लालू यादव का जन्मदिन मनाया.

undefined

लालू यादव के जन्मदिन पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भी सिंगापुर से पटना पहुंचीं. रोहिणी ने अपने पिता को किडनी डोनेट करके नया जीवन दिया है.

undefined

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों वृंदावन में हैं. उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए पिता को बधाई दी और आशीर्वाद लिए.

undefined

लालू यादव की सेहत में सुधार देखा जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें केक खिलाया और जन्मदिन की बधाई दी.

undefined

लालू यादव अपने परिवार के बीच में बेहद आनंद भरे पलों के बीच जन्मदिन मनाते दिखे. उनके जन्मदिन पर केक काटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव ने साझा की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन