Bhagalpur Crime: सुल्तानगंज में खेत में जली अवस्था में मिली युवक की लाश, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Updated at : 19 Dec 2022 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur Crime: सुल्तानगंज में खेत में जली अवस्था में मिली युवक की लाश, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Bihar News: भागलपुर के सुल्तानगंज में एक युवक की लाश खेत में जली अवस्था में पाइ गयी. हत्या का आरोप उसके दोस्त पर ही लगा है. परिजनों ने बताया कि गोपाल गैस वेंडर का काम करता था. रविवार को दोस्त के साथ गया पर वापस नहीं लौटा..

विज्ञापन

Bihar Crime News: भागलपुर के सुल्तानगंज में एक दर्दनाक वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. एक युवक को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया. जले हुए अवस्था में उसका शव खेत में मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के डीसनरी गांव के पास एक खेत में इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

दोस्त पर लगा गैस वेंडर की हत्या का आरोप 

मृतक की पहचान सुल्तानगंज के जिछो पोखर आदर्श नगर निवासी गोपाल कुमार के रूप में हुइ है. परिजनों का कहना है कि वह गैस वेंडर का काम करता था और सिलेंडर पहुंचाता था. परिजनों का दावा है कि रविवार शाम वह अपने एक मित्र खाजा के साथ निकला था और उसके बाद अचानक गायब हो गया. परिजन खाजा पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं.

मृतक के भाइ को मिली सूचना

मृतक के परिजनों ने कहा कि जब काफी देर बाद भी गोपाल जब अपने घर नहीं लौटा तो सबको चिंता हुई. उसका बड़ा भाई गोविंद खोज के लिए निकला तो खेत में एक युवक की लाश मिलने की बात पता चली. जब पहचान किया गया तो जला हुआ शव उसके भाई गोपाल का ही था. यह जानते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया.

Also Read: Bihar New DGP: भागलपुर में थानेदार रह चुके RS Bhatti, फिल्मी अंदाज में जब दुर्दांत कुशो को गये थे पकड़ने
जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का कहना है कि गोपाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उसे जिंदा जलाकर मार डाला गया. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जले हुए शव को कब्जे में लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन