ePaper

यूजीसी के नये नियमों का युवाओं ने किया विरोध, गृह मंत्री का फूंका पुतला

Updated at : 24 Jan 2026 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
यूजीसी के नये नियमों का युवाओं ने किया विरोध, गृह मंत्री का फूंका पुतला

यूजीसी के नये नियमों का विरोध करते हुए राजपूत समाज के युवाओं ने गृह मंत्री का पुतला दहन किया

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर.

यूजीसी के नये नियमों का विरोध करते हुए राजपूत समाज के युवाओं ने गृह मंत्री का पुतला दहन किया. शनिवार को प्रखंड की अग्रहण पंचायत के मनी गांव में समाजसेवी चंदन सिंह चौहान के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदर्शन किया और गृह मंत्री का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया. सवर्ण समाज के युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और यूजीसी के नये नियमों को वापस लेने की मांग की.

मौके पर युवाओं ने कहा कि यूजीसी के इन नियमों से सामान्य और क्षत्रिय समाज के छात्रों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यूजीसी के रेगुलेशन के लागू होने के बाद सामाजिक न्याय की पक्षधर शक्तियों के बीच अगड़ी जातियों में असंतोष है. उन्होंने कहा कि यूजीसी के नये नियमों से उच्च शिक्षा में असमानता बढ़ेगी और योग्य छात्रों के साथ अन्याय होगा. सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे फैसले ले रही है, जिनसे प्रतिभा की बजाय वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जो देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए घातक है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्र हितों के समान भागीदारी को देखते हुए यूजीसी के नए नियमों को तत्काल वापस लें. अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा. मौके पर सन्नी सिंह, प्रहलाद सिंह, छोटो झा, सुबोध सिंह, पिंटू सिंह, प्रिंस सिंह, सुधांशु सिंह, विनीत सिंह, सहित दर्जनों युवा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन