ट्रेन से गिरकर युवक घायल

बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर हादसा
बरियारपुर. जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया. घटना की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी ने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया गया कि खड़गपुर निवासी शंकर साह का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार भागलपुर जनसेवा 13420 डाउन एक्सप्रेस से सुबह 5 बजे के लगभग बरियारपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर उतर रहा था. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर वह जख्मी हो गया. उसका हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










