ePaper

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, सड़क जाम

Updated at : 03 Jan 2026 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, सड़क जाम

पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

विज्ञापन

गंभीर स्थिति में भाई को भागलपुर किया रेफर

हवेली खड़गपुर. हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग में शनिवार को राजारानी तालाब के समीप अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार 36 वर्षीय महिला की मौत हो गयी, जबकि उसके भाई को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राजारानी तालाब के समीप सड़क जाम कर दिया.

जानकारी के अनुसार, सोनडीहा निवासी शशि शेखर झा का पुत्र नीतीश कुमार अपनी बहन रौशनी शुक्ला और भांजा हर्षित कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर तारापुर से खड़गपुर आ रहा था. इसी दौरान राजारानी तालाब चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इसमें बाइक ट्रक के अंदर चली गयी और रौशनी शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गयी. नीतीश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं मृतका रौशनी शुक्ला का पुत्र हर्षित कुमार बाल- बाल बच गया. इधर दुर्घटना में घायल नीतीश को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने घायल नीतीश का प्राथमिक उपचार करते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. बताया गया कि मृतका रौशनी शुक्ला का मकान तारापुर के प्रोफेसर कालोनी में है. मायका तारापुर के सोनडीहा में है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजरानी तालाब के समीप सड़क जाम कर दिया.

इधर घटना की सूचना मिलते ही खड़गपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को हटाया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भिजवा दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन