गांव में हो रहे विवाद में चली गोली से महिला घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन
गांव में हो रहे विवाद में चली गोली से महिला घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है

विज्ञापन

– गोली मारने वाले युवक नशे में है धुत, ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पीटा मुंगेर सफियासराय थाना क्षेत्र के प्रेम टोला फरदा में सोमवार की शाम विवाद कर रहे नशे में धुत एक युवक ने गोली चला दी. जो गांव के ही 65 वर्षीय महिला मसोमात बंदना देवी के बाये जांच में जाकर लगी और महिला गिर पड़ी. ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. जिसमें वह भी जख्मी हो गया. परिजन व ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि प्रेम टोला फरदा निवासी सुगन यादव एवं मन्नु यादव दोनों ऑटो चालक है. सोमवार की सुबह सूर्यगढ़ा में झगड़ा हुआ था. जब शाम में दोनों गांव पहुंचे तो वहां भी दोनों के बीच विवाद होने लगा. सुगन के परिजन व ग्रामीणों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया. इसी बीच गोली चली और गोली सीधे सुगन यादव की चाची बंदना देवी के बाये जांच में जा लगी. जिसके बाद मन्नु यादव को घायल के परिजन और ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. जिसमें वह भी घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि मन्नु नशे में था और आवेश में आकर गोली चला दिया था. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन