एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आज से मिलेगा दोबारा मौका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2024 5:50 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये दोबारा आवेदन का मौका दिया जा रहा है.
18 सितंबर से आरंभ होगा ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया़ मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये दोबारा आवेदन का मौका दिया जा रहा है. जिसके लिये शुक्रवार से दोबारा आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. वहीं 18 सितंबर से उक्त सत्र में नामांकन के लिये ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन को लेकर वैसे विद्यार्थी, जो आवेदन करने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 13 से 16 सितंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं. जबकि 18 सितंबर से उक्त सत्र में रिक्त सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसके लिये विद्यार्थियों को 21 सितंबर तक का समय दिया जायेगा. वहीं आवेदन कर चुके विद्यार्थी अथवा नया आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया के तहत पहले अपने संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. जबकि दस्तावेज के लिये विद्यार्थी को भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा. जिसमें विद्यार्थियों को 10 वीं का सर्टिफिकेट, मार्कसीट, एडमिट कार्ड, 12 वीं का मार्कसीट, एडमिट कार्ड, स्नातक का मार्कसीट, एडमिट कार्ड, औपबंधित प्रमाण पत्र, सीएलसी, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति, आधार कार्ड एवं 3 पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य होगा. निर्धारित तिथि और समय के बाद प्रवेश के लिये किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










