बदला मौसम, बूंदा-बांदी के साथ मुंगेर में सुबह की हुई शुरूआत, बढ़ी ठंड

Updated at : 30 Dec 2024 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

सोमवार को सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और बूंदा-बांदी ने ठंड बढ़ी दी. आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन भर ठंड महसूस किया गया.

विज्ञापन

1 जनवरी नव वर्ष को भी छाया रहेगा धुंध व कोहरा, हो सकती है बूंदा-बांदी फोटो कैप्शन – इमेजिंग तस्वीर प्रतिनिधि, मुंगेर सोमवार को सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और बूंदा-बांदी ने ठंड बढ़ी दी. आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन भर ठंड महसूस किया गया. सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए और कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज किया जायेगा. इसका असर 1 जनवरी नये साल के पहले दिन भी रहेगा. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जिले में हल्के बादल छाये रहेंगे, जबकि एक दो स्थानों पर बूंदा-बांदी, हल्की बारिश व वज्रपात वर्षा होने का अनुमान है. इस दौरान धुंध व कोहरा भी सुबह में छाया रहेगा. पूर्वानुमान अवधी में 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है. मौसम विभाग के जानकारों की माने तो 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि नव वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन