क्लब के पुराने सदस्य के निधन से शोक की लहर
Updated at : 07 Feb 2026 11:34 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के सभी खेल प्रेमियों में 11 स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के पुराने सदस्य आरए सिद्दीकी के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी
विज्ञापन
जमालपुर
. जिले के सभी खेल प्रेमियों में 11 स्टार एथलेटिक क्लब जमालपुर के पुराने सदस्य आरए सिद्दीकी के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है. खेल प्रवक्ता महमूद आलम ने बताया कि जमालपुर के सीआइटी के पद से 2012 में उन्होंने अवकाश ग्रहण किया था. वह 74 वर्ष के थे और अवकाश प्राप्त करने के बाद कोलकाता चले गए. जहां शनिवार की सुबह उनका निधन हो गया. वह अपने पीछे पत्नी तथा एक पुत्र छोड़ गए हैं. कार्यकाल के दौरान उनकी ड्यूटी जमालपुर स्टेशन पर हमेशा लगी रहती थी. साथ ही जमालपुर में उनका ससुराल भी था. फुटबॉल के खेल से उन्हें काफी लगाव था और खेल की दुनिया में समर्पित थे. 11 स्टार एथलेटिक क्लब के सचिव संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में इसको लेकर शनिवार को शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर अमृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. शोक सभा में फुटबॉलर कृष्ण कुमार, रोहित कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, अमित कुमार, अविनाश कुमार, मनीष कुमार, राजकुमार, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




