होल्डिंग टैक्स वसूली में एनजीओ की मनमानी के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने किया विराध प्रदर्शन

Updated at : 01 Apr 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स वसूली में एनजीओ की मनमानी के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने किया विराध प्रदर्शन

ब्याज से बचने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्ति पर मंगलवार की शाम होल्डिंग टैक्स जमा करने वालों की भीड़ नगर निगम में उमड़ पड़ी थी.

विज्ञापन

वार्ड पार्षदों ने एनजीओ भगाओ, निगम बचाओ का लगाया नारा

मुंगेर. ब्याज से बचने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्ति पर मंगलवार की शाम होल्डिंग टैक्स जमा करने वालों की भीड़ नगर निगम में उमड़ पड़ी थी. इसी दौरान होल्डिंग टैक्स बकाया के नाम पर ठेका एजेंसी द्वारा अधिक राशि लेेने का मामला सामने आया. इसे लेकर नगर निगम के वार्ड पार्षद आक्रोशित हो गये और गोलबंद होकर विरोध प्रर्दशन किया. पुन: बुधवार की सुबह नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गये और ठेका एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

धरना व प्रदर्शन कर रहे वार्ड पार्षद लॉजिकूफ टेक्नोलॉजी एजेंसी वापस जाओ, होल्डिंग टैक्स वसूली में अनियमितता बंद, जितना राशि लिया उतना का प्राप्ति रसीद दो, एनजीओ भगाओ-निगम बचाओ के नारे लगा रहे थे. प्रदर्शन कर रहे वार्ड संख्या-34 के विकास आनंद, 40 के विकास पासवान, 25 के इशरत बेगम, 21 के इशरत खातून, 39 के सवाना खातून, वार्ड नंबर-17 के अनिल सिंह ने कहा कि लॉजिकूफ टेक्नोलॉजी एनजीओ से होल्डिंग टैक्स वसूली का ठेका नगर निगम मुंगेर द्वारा दिया गया है. जो मनमानी और वित्तीय अनियमितता बरत रही है. शहरवासियों से होल्डिंग टैक्स के नाम पर बकाया दिखाकर राशि तो ले लिया, लेकिन प्राप्ति रसीद कम राशि का दिया गया. वार्ड पार्षद विकास आनंद ने बताया कि उसके वार्ड के एक व्यक्ति से 17 हजार रुपये लिया और प्राप्ति रसीद 10 हजार का दिया गया. यह कोई एक मामला नहीं है, सैकड़ों ऐसे मामले हैं. शहरवासियों की गाढ़ी कमाई को एनजीओ को हमलोग लुटने नहीं देंगे. जिसका हमलोग विरोध कर रहे हैं.

कहते हैं नगर आयुक्त

होल्डिंग टैक्स के नाम पर अधिक राशि लेकर कम राशि का प्राप्ति रसीद देने की शिकायत मिली है. पूरे मामले की जांच करायी जायेगी. दोषी पाये जाने पर नियमानुकुल कार्रवाई की जायेगी.

पार्थ गुप्ता, नगर आयुक्त

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन