विक्रमशिला एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे लेट पहुंची जमालपुर

Updated at : 26 Sep 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
विक्रमशिला एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे लेट पहुंची जमालपुर

जमालपुर-मुंगेर रेलखंड पर परिचालन रहा प्रभावित

विज्ञापन

जमालपुर. आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुरुवार को लगभग साढ़े 6 घंटे लेट से जमालपुर पहुंची. जमालपुर-मुंगेर-तिलरथ और मानसी-खगड़िया रेलखंड पर भी ट्रेनों का विलंब से परिचालन जारी रहा.जानकारी के अनुसार सुबह 6:45 बजे जमालपुर पहुंचने वाली 12368 डाउन विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 6:30 घंटे विलंब से अपराह्न 13:20 बजे जमालपुर पहुंची. बताया गया कि इस ट्रेन को आनंद विहार से ही 3 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था. इसके बावजूद जमालपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ. 03413 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 12:20 बजे के बजाय लगभग एक घंटा 45 मिनट लेट चलकर अपराह्न 14:05 बजे जमालपुर पहुंची. 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय प्रातः 9:20 बजे के बजाय 10:25 बजे जमालपुर आयी. इसके अतिरिक्त मानसी-खगड़िया से जमालपुर के बीच चलने वाली 03473 अप डेमो पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 12:25 बजे जमालपुर पहुंचने के बजे लगभग 2 घंटे 45 मिनट विलंब से चलकर 15:15 बजे जमालपुर आई. बताया गया कि यह ट्रेन मानसी से अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:15 बजे के जगह अपराह्न 13:45 बजे जमालपुर के लिए रवाना हुई थी. इस ट्रेन के विलंब के कारण जमालपुर से तिलरथ जाने वाली 03454 डाउन जमालपुर-तिलरथ डेमू ट्रेन का परिचालन भी प्रभावित हुआ, जो अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:00 के बजे लगभग 2 घंटे 25 मिनट विलंब से 15:25 बजे रवाना हो पायी. इतना ही नहीं बल्कि तिलरथ से जमालपुर आने वाली 03453 अप डेमू ट्रेन और फिर जमालपुर से मानसी जाने वाली 03476 डाउन और मानसी से जमालपुर आने वाली 03475 अप डेमू ट्रेन भी घंटे विलंब से चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन