नये संकल्प के साथ कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज

Published at :27 Jan 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
नये संकल्प के साथ कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुंगेर विश्वविद्यालय में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर कुलपति प्रो. संजय कुमार ने नये संकल्प के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर कुलपति प्रो. संजय कुमार ने नये संकल्प के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस मौके पर उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी. साथ ही उन्नत शैक्षणिक परिवेश के निर्माण के साथ-साथ गुणात्मक शोध की ओर कदम बढ़ाने की बात कही. इसके साथ ही मुंगेर विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में भी प्राचार्यों ने भी तिरंगा लहराया. कुलपति ने कहा कि स्थापना के 6 साल बाद भी मुंगेर विश्वविद्यालय आरडी एंड डीजे कॉलेज के भवन में संचालित हो रहा है. यह हमारे लिए चुनौती का विषय है, जिसे हम जल्द पूरा करेंगे. विश्वविद्यालय की अपनी जमीन और अपना भवन होगा. इस दिशा में पहल शुरू हो चुकी है. मंत्री से लेकर अधिकारियों से संवाद हुआ है. जल्द इसके सुखद परिणाम सामने आयेंगे. फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन सीनेट की बैठक और दूसरे दीक्षांत समारोह की तैयारी में लगा है. दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के मुंगेर विवि आने की संभावना है. समारोह में सांस्कृतिक परिषद की टीम ने प्रो. मृत्युंजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गीत और नृत्य की प्रभावी प्रस्तुति दी. इस दौरान कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे. एनसीसी के महिला एवं पुरुष कैडेट्स ने एनसीसी ऑफिसर डॉ. नेहा और डॉ. प्रभाकर पोद्दार के नेतृत्व में शानदार परेड का प्रदर्शन किया. जिसका निरीक्षण कुलपति ने किया. समारोह में डीएसडब्ल्यू प्रो. बीसी पांडेय, प्रॉक्टर प्रो. संजय कुमार, एफओ प्रो. रंजन कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमर कुमार, पीआरओ डॉ. प्रियरंजन तिवारी, डीआर डॉ. अंशु कुमार राय, नोडल ऑफिसर डॉ. सूरज कोनार मुख्य रूप से मौजूद थे.

पीजी विभागों में पद सृजन व अनुकंपा आश्रितों की होगी बहाली

मुंगेर.

बिना पद सृजन के पीजी विभाग संचालित हो रहे हैं. जिससे कायदे से कक्षा संचालन पर असर पड़ रहा है. हालांकि कुलपति ने पीजी इतिहास विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान में जेआरएस कॉलेज पहुंचकर वहां विद्यार्थियों की संख्या देखकर खुशी और संतोष जाहिर की. वहां के शैक्षणिक माहौल से भी वे प्रभावित हुए. मगर खेल के मैदान की बदहाली और पुराने और अपर्याप्त भवन को देखकर उन्होंने चिंता जाहिर की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि खेल के मैदान और महाविद्यालय भवन को स्तरीय बनाए जाने की जरूरत है. कुलपति ने समारोह के मंच से कहा कि जल्द पीजी विभागों में पद सृजन होगा. उसके लिए भी प्रयास शुरू हो चुका है. साथ ही जल्द अनुकंपा आश्रितों की बहाली शुरू होगी. मृतक कर्मियों के आश्रितों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जो उचित नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन