गार्डासिल वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर की आशंका हो जाती है काफी कम

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
गार्डासिल वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर की आशंका हो जाती है काफी कम

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने दी जानकारी

विज्ञापन

सदर अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जा रही गार्डासिल वैक्सीन

पूर्व में एचपीवी का पहला डोज ले चुके लाभार्थी भी ले सकती हैं दूसरा डोज

मुंगेर. जिले में मंगलवार से महिलाओं में सर्वाधिक होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर 14 वर्ष आयु वर्ग से अधिक और 15 वर्ष आयु वर्ग से कम की किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन की डोज दी जा रही है. वैक्सीन अब प्रत्येक कार्यदिवस में सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जायेगी. इस दौरान 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की वैसी किशोरी, जिन्हें पूर्व में एचपीवी वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है और उनका 6 माह पूरा हो चुका है. वैसी किशोरी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एचपीवी का दूसरा डोज ले सकती है. उक्त जानकारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने दी.

मंगलवार को सदर अस्पताल में गार्डासिल वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान कुल 10 किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन लगायी गयी. बताया गया कि पूर्व में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर 9 से 14 आयु वर्ग की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन की दो डोज दी जा रही थी, लेकिन अब सरकार द्वारा इसके लिये गार्डासिल वैक्सीन दी गयी है, जिसका केवल एक डोज ही दिया जाना है. वहीं यह वैक्सीन केवल 14 वर्ष आयु वर्ग से अधिक और 15 वर्ष आयु वर्ग तक की किशोरियों को ही दी जानी है. उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं है और इससे किशोरियों व महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की आशंका काफी कम हो जाती है.

प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर दी जा रहा वैक्सीन

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि जिले में मंगलवार से इसके लिए विशेष कैंप का शुभारंभ किया गया है. इसके तहत प्रत्येक कार्य दिवस पर सदर अस्पताल सहित जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन की डोज दी जा रही है. उन्होंने बताया कि इस दौरान 9 से 14 आयु वर्ग की वैसी किशोरी, जिन्हें एचपीवी वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है और उनका 6 माह पूरा हो चुका है. वे भी अपना दूसरा डोज ले सकती है. उन्होंने बताया कि जिले में एचपीवी वैक्सीन का पहला डोज कुल 7,861 किशोरियों को दिया गया है. इसमें से 1,159 किशोरियों को दूसरा डोज दिया गया है. वहीं अब जिले में 6,702 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी है.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन