यूपी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को तारापुर से किया गिरफ्तार

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
यूपी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को तारापुर से किया गिरफ्तार

जमालपुर निवासी जितेंद्र शर्मा को यूपी की पुलिस ने तारापुर पुलिस के सहयोग से मंगलवार को तारापुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

तारापुर. नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने एवं पैसे के लिए ब्लैकमेल करने के मामले में आरोपी जमालपुर निवासी जितेंद्र शर्मा को यूपी की पुलिस ने तारापुर पुलिस के सहयोग से मंगलवार को तारापुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए यूपी के गाजियाबाद जिला के कविनगर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड के आरोपित को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस के दरोगा विशाल राज तारापुर पहुंचे थे. तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में मुंगेर न्यायालय ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए ले जाया गया. जिसके बाद यूपी पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जायेगी. बताया गया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक की लड़की से बातचीत शुरू हुई. उसके बाद उसके घर पर आना-जाना शुरू हुआ. इसके बाद युवक ने जबरन लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया. इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने के नाम पर तीस हजार रुपये की उगाही भी की. तंग होकर लड़की के स्वजनों ने पुलिस का सहारा लिया और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद यूपी पुलिस ने मुंगेर जिले के जमालपुर निवासी जितेन्द्र शर्मा को तारापुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया. वर्तमान में वह तारापुर थाना के पीछे किराए के मकान में रहकर कार्य कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मो. ताजिम

लेखक के बारे में

By मो. ताजिम

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन