ePaper

17 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2026 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
17 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल ने की कार्रवाई

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर के प्लेटफार्म संख्या एक से रेलवे सुरक्षा बल ने 17 बोतल विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया. आरपीएफ सब इंस्पेक्टर शंभू दास ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक के द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के समीप दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया. पूछताछ के लिए रोका गया तो दोनों ने वहां से भागने का प्रयास किया. इसके बाद दोनों को पकड़ कर उसके पिट्ठू बैग की जांच की गयी. बैग से 17 बोतल ऑफीसर्स चॉइस व्हिस्की बरामद हुई. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर लड़यैटांड थाना क्षेत्र के बंगलवा निवासी अरुण पंडित का पुत्र सोनू कुमार और जितेंद्र पासवान का पुत्र नीतीश कुमार है. दोनों को शराब के साथ आबकारी विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया.

होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 500 किलो महुआ व अर्धनिर्मित शराब को किया नष्ट

मुंगेर. होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से टेटियाबंबर थाना पुलिस लगातार शराब के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है. सोमवार को भी पुलिस ने थाना क्षेत्र के समदा, डंगरा और धपरी गांवों में छापेमारी कर करीब 500 किलो फूला महुआ एवं अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट किया गया. हालांकि इस दौरान तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान समदा, डंगरा और धपरी गांवों में छापेमारी की गयी. जहां पर चुलाई शराब बनाने के लिए ड्रम में महुआ फूलने के रखा गया था. जबकि कुछ स्थानों पर अर्धनिर्मित चुलाई शराब मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की भनक मिलते ही शराब बनाने वाले भाग गये. उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में कहीं भी शराब निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें, पहचान की गोपनीयता बरकरार रखते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन