ePaper

कब्रिस्तान की विवादित जमीन को ले दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी, दो युवक घायल, 22 गिरफ्तार

Updated at : 27 Sep 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
कब्रिस्तान की विवादित जमीन को ले दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी, दो युवक घायल, 22 गिरफ्तार

मुंगेर मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा गांव में कथित कब्रिस्तान की विवादित जमीन को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई.

विज्ञापन

खुलेआम हथियारों का हुआ प्रदर्शन, पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को किया नियंत्रित

मुंगेर. मुंगेर मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर सफियासराय थाना क्षेत्र के फरदा गांव में कथित कब्रिस्तान की विवादित जमीन को लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई. गोली लगने से जहां बांक टोला फरदा निवासी शिवजी यादव का 19 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार घायल हो गया. वहीं दूसरी ओर महमदपुर निवासी मो रब्बानी को पेट्रोल पंप पर पीट-पीट कर घायल कर दिया. दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों से 22 लोगों को गिरफ्तार किया, वहीं पुलिस कैंप भी कर रही है.

बताया जाता है कि फरदा गांव में एक जमीन पर दोनों पक्ष के कुछ दबंगों की नजर है, जो जमीन को कब्जा करना चाहते हैं. एक पक्ष द्वारा शनिवार को जमीन के कुछ हिस्से को घेराबंदी करने का प्रयास किया, तभी दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया और विरोध करने लगा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये. पास के पेट्रोल पंप पर दोनों पक्षों के लोग जमा हुए और जमकर मारपीट शुरू हो गयी. जिसके बाद खुलेआम फायरिंग होने लगी, जिसके कारण पेट्रोल पंप और एनएच-80 रणक्षेत्र बन गया. इसी दौरान गोलीबारी में बांक टोला फरदा निवासी अंकुश कुमार घायल हो गया. उसके बायें पैर के घुटना के पास गोली लगी, जो आर-पार हो गयी. वह गंगा स्नान कर घर लौट रहा था. जबकि पेट्रोल भरवाने आये महमदपुर निवासी मो रब्बानी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. दोनों घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया, इस दौरान पुलिस ने 22 लोगों को भी गिरफ्तार किया. इधर मारपीट व गोलीबारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई. जिसमें एक युवक को गोली लगने की सूचना है. मौके पर पहुंची पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है.

सैयद इमरान मसूद, पुलिस अधीक्षकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन