काम के दौरान महिला रेलकर्मी समेत दो घायल
Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

जमालपुर रेल कारखाना में हादसा
विज्ञापन
जमालपुर. जमालपुर रेल कारखाना में शनिवार को अलग-अलग जगहों पर रेलवे के दो कर्मचारी काम के दौरान घायल हो गये. घायलों में एक महिला कर्मचारी को बेहतर इलाज के लिए बीआर सिंह हॉस्पिटल सियालदह भेजा गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजल शेड में रेलकर्मी शिखा देवी दुर्घटना की शिकार हो गयी. काम करने के दौरान वह एक बड़े पंखे की चपेट में आ गयी. बड़े पंखे ने महिला रेल कर्मी की साड़ी को खींच लिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. दुर्घटना की शिकार महिला के शोर मचाने पर आसपास के रेलकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे और बड़े पंखे को किसी प्रकार बंद किया गया. इसके बाद उक्त महिला के कपड़े को बड़े पंखे से मुक्त कराया गया और तत्काल उसे पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर लाया गया. जहां महिला का एक हाथ और एक पैर की हड्डी टूट जाने के कारण बेहतर इलाज के लिए बीआर सिंह अस्पताल सियालदह रेफर कर दिया गया. इधर दूसरी घटना रेल इंजन कारखाना जमालपुर के बैगन कंपोनेंट शॉप संख्या में हुई. इसमें रेलकर्मी मो नौशाद, जिसका टिकट नंबर 14744 टेक्नीशियन 3 आंशिक रूप से घायल हो गया. बताया गया कि वह अपने शॉप में बैठकर ग्राइंडिंग का काम कर रहा था. इसी दौरान एक लिफ्टर वाहन वहां से क्रॉस कर रहा था. सहकर्मी कर्मचारियों द्वारा उसे पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल लाया गया. जहां उसका उपचार किया गया.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










