आयुक्त ने की समृद्धि यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Updated:
विज्ञापन
आयुक्त ने की समृद्धि यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

आयुक्त ने की समृद्धि यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

विज्ञापन

मुंगेर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी दिनों में मुंगेर प्रमंडल के बेगूसराय, खगड़िया व शेखपुरा आ रहे हैं. जिसे लेकर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में बेगूसराय रेंज के डीआइजी व तीनों जिलों के डीएम व एसपी वर्चुअल जुड़े हुए थे. आयुक्त को सीएम के समृद्धि यात्रा को लेकर तीनों जिला के जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों के बारे में बारी-बारी से जानकारी दी. साथ ही सीएम के प्रगति यात्रा के दौरान की स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन, सात निश्चय पार्ट -2, सात निश्चय पार्ट -3, विधि व्यवस्था व अन्य विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन जानकारी से आयुक्त को अवगत कराया. समीक्षा के क्रम में आयुक्त ने योजनाओं को गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप ससमय पूर्ण करने व सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री बिहार की समृद्धि यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक में आयुक्त के सचिव मौजूद थे.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन