कर्जदारों से परेशान युवक ने खाया विषैला पदार्थ, पहुंचा अस्पताल

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 04 Feb 2026 6:59 PM

विज्ञापन

हर दिन कोई -कोई उसके घर कर्ज मांगने आता था भला-बुरा कह कर चला जाता था.

विज्ञापन

मुंगेर : जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी केशापुर नाला पार निवासी 35 वर्षीय परशुराम कुमार ने बुधवार को कर्जदारों से परेशान होकर विषैला पदार्थ खा लिया. जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि परशुराम कुमार के माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अपनी बहन के साथ उसके घर छोटीकेशापुर नाला पार में रहता था. उसे जुआ खेलने बुरी लत थी और उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था. हर दिन कोई -कोई उसके घर कर्ज मांगने आता था भला-बुरा कह कर चला जाता था. बुधवार की सुबह भी मुहल्ले के एक व्यक्ति कर्ज मांगने आया और भला-बुरा कहा. इसी आवेश में उसने विषैला पदार्थ खा लिया. —————————————- अज्ञात वाहन के धक्के में वृद्ध घायल, हायर सेंटर रेफर मुंगेर : राष्ट्रीय उच्च पथ-80 नौवागढ़ी के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन के धक्के में 65 वर्षीय उमेश शर्मा बुरी तरह घायल हो गया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि उमेश शर्मा बुधवार को नौवागढ़ी मछली मार्केट के समीप जन वितरण प्रणाली विक्रेता के घर राशन लाने जा रहा था. तभी तेज रफ्तार चार चक्का वाहन उसे धक्का मारते हुए फरार हो गया. इस धक्के में वह बुरी तरहसे घायल हो गया.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन