सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए होगा ट्रायल
Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 23 Jul 2025 11:58 PM
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए होगा ट्रायल
मुंगेर. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना द्वारा 64 वां जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-15 बालक एवं अंडर-17 बालक-बालिका प्रतियोगता 205-26 का आयोजन 30 जुलाई तक कराया जायेगा. जिसको लेकर दोनों केटेगिरी के जिला स्तरीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. जिसके लिए 26 एवं 27 जुलाई को पोलो मैदान में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जायेगा. अंडर-15 बालक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए जन्म तिथि 1 जनवरी 2011 के बाद की होनी चाहिए. जबकि अंडर-17 बालक-बालिका खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2009 के बाद की होनी चाहिए. विद्यालय द्वारा ऑनलाइन निबंधन दिये गये वेवसाइट पर होना जरूरी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










