पीडब्ल्यूआई कर्मचारियों स्थानांतरण कारखाना हित में उचित नहीं

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीडब्ल्यूआई कर्मचारियों स्थानांतरण कारखाना हित में उचित नहीं

रेल इंजन कारखाना जमालपुर व रेल क्षेत्र के विकास के लिए को लेकर जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव सोमवार को पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता पहुंचकर उप-महाप्रबंधक शिवराम मांझी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन

जमालपुर.

रेल इंजन कारखाना जमालपुर व रेल क्षेत्र के विकास के लिए को लेकर जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव सोमवार को पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता पहुंचकर उप-महाप्रबंधक शिवराम मांझी को ज्ञापन सौंपा. जिसमें उन्होंने पीडब्ल्यूआइ कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रकरण पर बात की.

मोर्चा संयोजक ने कहा कि बेवजह पीडब्ल्यूआई कर्मचारियों को असिस्टेंट इंजीनियर ओपन लाइन में स्थानांतरित किया जा रहा है. जो कारखाना हित में उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूआई विभाग जमालपुर कारखाना का एक अभिन्न अंग है और वर्तमान में कारखाना के भीतर ट्रैक से जुड़े कार्यों की कोई कमी नहीं है. इसके बावजूद रेल प्रशासन विभाग के अनुभवी कर्मचारियों को कारखाना परिसर से बाहर निकाल कर मालदा डिवीजन के असिस्टेंट इंजीनियर ओपन लाइन ब्रांच में स्थानांतरित कर दिया है. जबकि इसके कई कर्मचारी जो अपनी वरीयता छोड़कर दूसरे जगह से निकली वरीयता में कारखाना में कार्यरत हैं. कई कर्मचारी कुछ महीनो में अवकाश प्राप्त करने वाले हैं. बावजूद अधिकारी अपने प्रशासनिक विफलता को छुपाने के लिए पीडब्ल्यूआई कर्मियों का स्थानांतरण कर रहे हैं. जो कर्मचारी के हित के खिलाफ ही नहीं, कारखाना से एक पूरे विभाग के वजूद मिटाने की सोची समझी साजिश है. उन्होंने कहा कि तानाशाही मनमानी का यह आलम है कि विभाग के भीतर कार्यरत कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज करने से भी वंचित किया जा रहा है. जो की पूरी तरह अलोकतांत्रिक एवं अन्यायपूर्ण प्रतीत होता है. उन्होंने पीडब्ल्यूआई कर्मचारियों को कारखाना के अधीन ही कार्यरत रखने या कारखाना में ही इन कर्मचारियों का समायोजन किये जाने की मांग की.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन