प्रेम-प्रसंग में खौफनाक कदम, मुजफ्फरगंज में किशोर ने दी जान

Updated:
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में खौफनाक कदम, मुजफ्फरगंज में किशोर ने दी जान

प्रेम-प्रसंग में खौफनाक कदम, मुजफ्फरगंज में किशोर ने दी जान

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुढ़ेरी पंचायत के मुजफ्फरगंज में अपने नाना के घर रह रहे एक 16 वर्षीय किशोर रोहित पोद्दार ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. परिजनों व ग्रामीणों की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला युवक रोहित पोद्दार भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था. वह 10 वर्ष पूर्व अपनी माता-पिता के निधन के बाद मुजफ्फरगंज गांव निवासी अपने नाना रामविलास पोद्दार के घर अपनी दो बहनों के साथ रहता था. युवक लगभग एक साल से हैदराबाद में मजदूरी करता था. एक महीने पहले वह अपने नाना के घर मुजफ्फरगंज आया था. नाना रामविलास पोद्दार ने बताया कि रोहित दो-तीन दिनों से काफी डिप्रेशन में था. दो-तीन दिनों से फोन पर किसी से विवाद चल रहा था. नानी सीता देवी ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया. उसने लिखा है कि मेरे नाती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. युवक की मौत से उसके नाना-नानी एवं उसकी बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन