एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 में कुल 484 नामांकन

Updated at : 26 Jul 2024 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

अंतिम तिथि तक उक्त सत्र में कुल 484 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया

विज्ञापन

मुंगेर .एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 में नामांकन की प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की गयी थी. जिसमें उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 15 से 26 जुलाई तक का समय दिया गया था. इसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी. वहीं अंतिम तिथि तक उक्त सत्र में कुल 484 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें एलएलबी सेमेस्टर-2 में 174, सेमेस्टर-4 में 151 तथा सेमेस्टर-6 में 159 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

स्नातक पार्ट-3 के लिए स्क्रूटनी आवेदन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3 के तीनों संकायों कला, विज्ञान एवं वाणिज्य का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं उक्त सभी सत्रों के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थियों से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन मांगा गया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 के विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिये आवेदन करने को लेकर 22 से 27 जुलाई तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जाएगी.

8 अगस्त तक एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिए अबतक आवेदन का समय

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में एलएलबी के नये सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से आरंभ कर दी गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी कर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 51 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया है.

बीसीए सेमेस्टर-2, 4 और 6 के लिए आज से भराया जाएगा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 सेमेस्टर-6 में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म शनिवार 27 जुलाई से भराया जाएगा. जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गई है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया की उक्त सत्र के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के 27 जुलाई से 3 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भराया जाएगा. जबकि 4 से 6 अगस्त के बीच 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जाएगा.

29 जुलाई से आरंभ हो सकता है पीजी के नये सत्र में आवेदन की प्रक्रिया

मुंगेर . एमयू द्वारा जल्द ही अपने 20 पीजी विभाग व 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के नये सत्र में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा 29 जुलाई की संभावित तिथि निर्धारित की गयी है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के लिये जल्द ही नाामांकन को लेकर आवेदन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसके लिये सूचना जारी कर दी जायेगी.

स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा की संभावित तिथि 7 अगस्त

मुंगेर . एमयू द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. हलांकि इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा तिथि को विस्तारित किया जायेगा. लेकिन इस बीच एमयू द्वारा 7 अगस्त उक्त सत्र की परीक्षा के लिये संभावित तिथि निर्धारित की गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र की परीक्षा के लिये तैयारी की जा रही है. हलांकि विश्वविद्यालय द्वारा दोबारा उक्त सत्र के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसे लेकर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित किया जायेगा. जबकि उक्त सत्र की परीक्षा के लिये वर्तमान में 7 अगस्त संभावित तिथि निर्धारित की गयी है. जिसकी सूचना कुलपति के निर्देशानुसार ही जारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन