ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 2,767 नामांकन, दूसरे मेरिट लिस्ट को ले छह दिसंबर तक का समय

Updated at : 02 Dec 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 2,767 नामांकन, दूसरे मेरिट लिस्ट को ले छह दिसंबर तक का समय

सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट की नामांकन व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक दिसंबर से आरंभ कर दी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के लिए सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट लिस्ट की नामांकन व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक दिसंबर से आरंभ कर दी है. जिसमें नामांकन के लिए छह दिसंबर तक समय दिया गया है, जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए आठ दिसंबर तक का समय है. वहीं उक्त सत्र में पहले मैरिट लिस्ट को मिलाकर अबतक कुल 2,767 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट में कुल 531 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग तथा पीजी सेंटर में नामांकन और रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए एक से छह दिसंबर तक का समय दिया गया है. वहीं छह दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन कराते हुए नामांकन शुल्क जमा करने वाले तथा रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज सत्यापन कराने वाले विद्यार्थियों को ही आठ दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने का समय दिया जायेगा. नामांकन और रजिस्ट्रेशन रसीद शुल्क जमा करने के बाद निकालना विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगा. इसके अतिरिक्त सभी कोटि की छात्राओं सहित एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट पर क्लिक कर वेरिफाय करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. विदित हो कि इसके पूर्व एमयू द्वारा उक्त सत्र में नामांकन के लिए जारी पहले मैरिट लिस्ट में कुल 3560 विद्यार्थियों का चयन किया था. वहीं अबतक पहले मैरिट लिस्ट और दूसरे मेरिट लिस्ट में शामिल 4,391 विद्यार्थियों में 2,767 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 2,120, विज्ञान संकाय में 545 तथा वाणिज्य संकाय में 102 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया, जबकि कुल 2558 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें कला संकाय में 1958, विज्ञान संकाय में 463 तथा वाणिज्य संकाय में 90 विद्यार्थी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन