आज खुलेगा पट, माता के दर्शन को उमड़ेंगे श्रद्धालु

Updated at : 24 Mar 2026 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
आज खुलेगा पट, माता के दर्शन को उमड़ेंगे श्रद्धालु

चैत्र नवरात्र : छठे दिन श्रद्धालुओं ने की माता कात्यायनी की आराधना

विज्ञापन

मुंगेर. चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने देवी दुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की पूजा की. भक्ति भाव के साथ मां भवानी की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने मन्नतें मांगी. वहीं अब नवरात्र के सिर्फ तीन दिन शेष रह गये हैं. नवरात्र की सप्तमी पर बुधवार को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विभिन्न दुर्गा मंदिरों का पट खुल जायेगा. इसके बाद गुरुवार को अष्टमी और शुक्रवार को नवमी के बाद नवरात्र का समापन हो जाएगा. वहीं बुधवार को विभिन्न दुर्गा मंदिरों का पट खुलने को लेकर कलाकार माता दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं.

बताया गया कि गुरुवार को अष्टमी और शुक्रवार को नवमी पूजा के बाद शनिवार को विजया दशमी के दिन व्रती नवरात्र का पारण करेंगे. वहीं बुधवार की शाम में मंदिर का पट खुल जायेगा तथा श्रद्धालु माता का दर्शन कर सकेंगे. नवरात्र को लेकर शहर से गांव तक पूरी तरह से भक्ति का माहौल बना हुआ है. दुर्गा सप्तशती के श्लोक व आरती से चारों दिशाएं गुंजायमान हो रही हैं. शहर के शेरपुर स्थिति बड़ी दुर्गा महारानी स्थान में भव्य पंडाल बनाया गया है. वहीं मुगलबाजार शिवालय, मोगलबाजार नयाटोला, पूरबसराय वासंती तालाब, बिंदवाड़ा, चुआबाग, कौड़ा मैदान, रिफ्यूजी कॉलोनी, मुख्य बाजार, छोटी केलाबाड़ी, गुलबाजर पोखबर, महमदा सहित दर्जनों स्थानों पर स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमाओं के पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है. इन स्थानों पर संध्याकाल में आरती के दौरान भी काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं.

पूजा पंडालों में दिखने लगी है नवरात्र की भव्यता

बुधवार को जहां सभी दुर्गा पंडालों का पट श्रद्धालुओं के लिए खुल जायेगा. वहीं अब सभी दुर्गा पंडालों में नवरात्र की भव्यता भी दिखने लगी है. नवरात्र को लेकर शेरपुर के बड़ी दुर्गा मंदिर में पंडाल की भव्यता के साथ माता की दिव्य प्रतिमा लोगों के मनों में भक्ति का भाव बढ़ा रही है. जबकि शहर के कोड़ा मैदान, मनसररी तल्ले, बिंदवाड़ा, चुआबाग सहित अन्य क्षेत्रों में बने माता के पंडाल में नवरात्र की भव्यता दिखने लगी है. जहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ अब मेले जैसा नजारा भी दिखने लगा है. वही शाम के समय संध्या आरती की आवाज और सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ की ध्वनि लोगों में भक्ति व उर्जा का संचार कर रही है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन