स्कूली लड़कियों के लिए आतंक बने युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2024 10:41 PM
स्कूली लड़कियों के लिए आतंक बने युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतिनिधि, मुंगेर. स्कूली लड़कियों के लिए आतंक बने युवक को आखिरकार मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक दरियापुर गांव का रहने वाला बबन यादव है. जिसके खिलाफ एक स्कूली छात्रा के परिजन ने पिछले दिनों मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गिरफ्तार युवक का अवैध हथियार लहराता वायरल वीडियो व फोटो भी पुलिस के हाथ लगी है. प्रशिक्षु आईपीएस सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दरियापुर की एक स्कूली छात्रा के परिजन ने गुरुवार को थाने में शिकायत किया कि जब उसकी बेटी स्कूल पढ़ने जाती है तो गांव के कुछ युवक स्कूल जाते समय छेड़खानी करता है. साथ ही हथियार दिखाकर धमकाता है और फब्तियां कसता है. युवक द्वारा हथियार लहराने का वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित छात्रा के परिजन की शिकायत पर आर्म्स एक्ट व छेड़खानी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. उपलब्ध वीडियो में हथियार लहराने वाले युवक की पहचान दरियापुर निवासी बबन यादव के रूप में हुई. जिसे शुक्रवार दरियारपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल दो-तीन अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










