ePaper

झाझा-जसीडीह रेलखंड पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से जमालपुर से डायवर्ट होकर चली ट्रेन

Updated at : 28 Dec 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
झाझा-जसीडीह रेलखंड पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से जमालपुर से डायवर्ट होकर चली ट्रेन

जमालपुर से डायवर्ट होकर चली ट्रेन

विज्ञापन

जमालपुर. पूर्व रेलवे आसनसोल रेल मंडल के झाझा-जसीडीह रेलखंड के लाहाबन सिमुलतला रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की देर रात्रि मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई. जिसके कारण जमालपुर होकर लगभग डेढ़ दर्जन ट्रेनों का डायवर्टेड रूट से परिचालन हुआ. बताया गया कि इस दुर्घटना के कारण मालगाड़ी के कई डिब्बे टेलवा बाजार हॉल्ट के नजदीक स्थित रेलवे पुल संख्या 676 पर बड़वा नदी में गिर गए. जबकि एक दर्जन से अधिक डब्बे आपस में टकराकर डाउन पटरी पर आ गिरे. इसके कारण किऊल-झाझा रूट की अप और डाउन ट्रेनों को किऊल-जमालपुर-भागलपुर-साहिबगंज के डायवर्टेड रूट से चलाया गया.

ये ट्रेन हुयी डायर्वट

12306 डाउन नई दिल्ली-हावड़ा कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस सुबह 3:49 बजे जमालपुर पहुंची.

13186 डाउन जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस सुबह 6:15 बजे जमालपुर पहुंची.

22214 डाउन पटना-शालिमार दुरंतो एक्सप्रेस सुबह 7:36 बजे जमालपुर पहुंची.

12352 डाउन राजेंद्र नगर टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस सुबह 9:23 बजे जमालपुर पहुंची.

13005 अप हावड़ा-अमृतसर मेल सुबह 10:34 बजे जमालपुर पहुंची.

12334 डाउन प्रयागराज-रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस सुबह 10:31 बजे जमालपुर पहुंची.

13186 डाउन जयनगर-सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस सुबह 6:40 जमालपुर पहुंची.

13006 डाउन अमृतसर-हावड़ा मेल सुबह 11:14 बजे जमालपुर पहुंची.

12370 डाउन देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस दोपहर 12:40 बजे जमालपुर पहुंची.

12318 डाउन कोलकाता टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस दोपहर 14:20 बजे जमालपुर पहुंची.

15027 अप संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस दोपहर बाद 14:49 बजे जमालपुर पहुंची.

13165 अप कोलकाता टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्सप्रेस दोपहर बाद 15:35 बजे जमालपुर पहुंची.

13020 डाउन काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस व 13044 डाउन रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस मुंगेर-रतनपुर-भागलपुर के रास्ते चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन