बड़ा महावीर स्थान से चोरी भगवान की मुकुट की नहीं हो सकी बरामदगी

Updated:
विज्ञापन
बड़ा महावीर स्थान से चोरी भगवान की मुकुट की नहीं हो सकी बरामदगी

बड़ा महावीर मंदिर के गर्भगृह से भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान के मस्तक पर लगे चांदी का मुकुट चोरों ने शनिवार की मध्य रात्रि में चोरी कर लिया था

विज्ञापन

नाबालिग चोर को पुलिस ने किया निरुद्ध, साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिये गये दो स्वर्ण कारोबारी मुंगेर आस्था और श्रद्धा का केंद्र बड़ा महावीर मंदिर के गर्भगृह से चोरी गये भगवान के चांदी की मुकुट को 48 घंटे बाद भी कोतवाली पुलिस बरामद नहीं कर पायी है. हालांकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक नावालिग चोर को निरुद्ध किया है. जबकि पुलिस ने संदेह के आधार पर जिन दो स्वर्ण कारोबारियों को हिरासत में लिया था, उसे मुक्त कर दिया गया. बताया जाता है कि बड़ा महावीर मंदिर के गर्भगृह से भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान के मस्तक पर लगे चांदी का मुकुट चोरों ने शनिवार की मध्य रात्रि में चोरी कर लिया था. पुलिस ने घटना के 12 घंटे बाद ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग से एक नाबालिग चोर को निरुद्ध किया. पूछताछ में उसने बताया कि जब वह मुकुट चोरी कर मंदिर परिसर से निकला तो, वहां मुशहरी के चार-पांच लड़कों ने उसे घेर लिया और मुकुट छीन लिया. हालांकि पुलिस ने शंका के आधार पर शहर के दो स्वर्णकार को भी हिरासत में लिया था. लेकिन साक्ष्य के अभाव में दोनों को छोड़ दिया गया. जबकि नावालिग को निरुद्ध करते हुए सोमवार को जेजे बोर्ड के समक्ष उपस्थापन कराया गया. लेकिन घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी चांदी के मुकुट की बरामदगी नहीं हो सकी है.. कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि चुआबाग के एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया. जिसे जेजे बोर्ड के समक्ष उपस्थापन कराया गया. चोरी गयी भगवान की मुकुट बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन