मुंगेर सदर अस्पताल की व्यवस्था देख संतुष्ट हुए सीएस
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Blood Bank Inspection: मुंगेर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में सोमवार को अचानक सिविल सर्जन डॉ राजू पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रक्तदाताओं की सुविधाओं से लेकर ब्लड कंपोनेंट की उपलब्धता तक हर व्यवस्था को करीब से देखा.
विज्ञापन
मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट
:
मुंगेर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का सोमवार को सिविल सर्जन डॉ राजू ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक में संचालित कार्यों, रक्तदाताओं की सुविधाओं और रक्त कंपोनेंट की उपलब्धता की समीक्षा की. निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन व्यवस्था को लेकर संतुष्ट नजर आए.ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने ब्लड बैंक में रक्त संग्रहण, भंडारण और मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले विभिन्न कंपोनेंट की जानकारी ली.उन्होंने यह भी देखा कि रक्तदान करने आने वाले लोगों को किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
24 घंटे उपलब्ध हैं जरूरी ब्लड कंपोनेंट
सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि ब्लड बैंक में मरीजों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक ब्लड कंपोनेंट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे रक्त और उससे संबंधित कंपोनेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.स्वास्थ्य कर्मियों से भी की बातचीत
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने ब्लड बैंक के चिकित्सकों और कर्मियों से भी बातचीत की और कार्यप्रणाली की जानकारी ली.मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन, सीनियर टेक्नीशियन संजय कुमार, टेक्नीशियन विकास कुमार, स्टाफ नर्स सुधावाला और डाटा ऑपरेटर सविता सिंह मौजूद रहे.
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर
सिविल सर्जन ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और ब्लड बैंक जैसी सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.उन्होंने कर्मियों को व्यवस्था बनाए रखने और जरूरतमंदों को समय पर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










