संवेदक ने नाला खोदकर छोड़ा, अब स्थानीय लोग हो रहे परेशान

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
संवेदक ने नाला खोदकर छोड़ा, अब स्थानीय लोग हो रहे परेशान

नाला खोदने से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 डीह जमालपुर के लोग इन दिनों काफी परेशान हैं, क्योंकि योजना के नाम पर संवेदक द्वारा नाला निर्माण को लेकर एक माह से नाला खोदकर छोड़ दिया है, लेकिन इसका निर्माण अबतक नहीं किया गया है. स्थानीय निवासी नितेश कुमार, जितेश कुमार, सत्यम कुमार, आयुष राज, दिनेश सिंह आदि ने बताया कि अवंतिका सिनेमा के दक्षिण की ओर की गली पहले से सकड़ी है. इन गलियों से होकर नाल भी बहता है, परंतु एक-दो स्थान पर नाला खोदकर छोड़ दिया गया है. जबकि एक माह बीत जाने के बावजूद अबतक संवेदक द्वारा नाला निर्माण नहीं किया जा रहा है. वार्ड के एक घर में अगले सप्ताह वैवाहिक कार्यक्रम भी होना है. ऐसे में नाला खोदने से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं हाल यह है कि गली की नाली को लगभग 1 महीने से नाली निर्माण और स्लैब लगाने के नाम पर खोदकर कर छोड़ दिया गया है. वहीं संवेदक द्वारा नाला निर्माण के नाम पर पुराने नाले में लगी ईट को उखाड़ मुख्य गली में रख दिया गया है. इसके कारण आवागमन में और अधिक परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन