लंबे इंतजार के बाद जमालपुर के सदर बाजार की सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरु

Updated at : 28 Jan 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद जमालपुर के सदर बाजार की सड़क का निर्माण कार्य हुआ शुरु

लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर के सदर बाजार की सड़क निर्माण का कार्य आखिरकार आरंभ हो गया.

विज्ञापन

प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी को लेकर अब तक नहीं लगाया गया है बोर्ड

जमालपुर. लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर के सदर बाजार की सड़क निर्माण का कार्य आखिरकार आरंभ हो गया. बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कराया जा रहा है.

6 नंबर गेट से निर्माण कार्य हुआ आरंभ, दो हिस्सों में काम होगा पूरा

नगर परिषद द्वारा जमालपुर में दो सड़कों के निर्माण को लेकर स्वीकृति मिली थी. जिसमें से एक सड़क सदर बाजार रोड भी है. इस सड़क का निर्माण कार्य कारखाना गेट संख्या 6 से आरंभ हुआ है. जो भारत माता चौक जनता मोड होते हुए सदर बाजार तक मोरंग बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य अलग-अलग दो चरणों में किया जाना है. पहले चरण में कारखाना गेट संख्या 6 से भारत माता चौक होते हुए सदर बाजार फाड़ी तक और दूसरे चरण में सदर बाजार फाड़ी से लेकर जुबली वेल चौक तक का सड़क निर्माण किया जाना है. बताया गया कि एक चरण में लगभग 94 लाख तो दूसरे हिस्से में लगभग 95 लाख रुपए की लागत आएगी. इस प्रकार यह सड़क लगभग 1.35 किलोमीटर लंबी बनेगी तथा इसकी चौड़ाई 16 फीट की होगी. उल्लेखनीय है कि जमालपुर में जिन दो सड़कों का निर्माण किया जाना है. उनमें सदर बाजार रोड के अतिरिक्त दूसरी सड़क डीडी तुलसी रोड है. इस रोड का निर्माण भी सदर बाजार रोड की तरह दो हिस्सों में किया जाना है.

सड़क निर्माण को लेकर चर्चा का बाजार गर्म

सदर बाजार की सड़क निर्माण को लेकर चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया है. कुछ लोगों का कहना है कि यह सड़क 20 फीट चौड़ी है तो 20 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए, क्योंकि नए सिरे से 16 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. दूसरी तरफ कुछ लोगों का कहना है कि 16 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण करने के बाद सड़क के दोनों और पे-भर ब्लॉक लगाकर फुटपाथ का निर्माण किया जा सकता है. वैसे एक अधिकारी ने बताया कि भविष्य में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए सड़क पर काम होगा, यदि 20 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया गया तो एक बार फिर सड़क को क्षतिग्रस्त कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम आरंभ किया जाएगा. जिससे नई सड़क क्षतिग्रस्त हो जाएगी.

नगर विकास एवं आवास विभाग के सौजन्य से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य धरहरा रोड के कारखाना गेट संख्या 6 से आरंभ हो गया है. दो दिनों से रात्रि में मोरंग गिराया जाता है और रोड रोलर चलाया जाता है, परंतु अबतक न तो कारखाना गेट संख्या 6, भारत माता चौक और न ही जुबली वेल चौक पर इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी को लेकर कहीं कोई बोर्ड लगाया गया है. हलांकि नगर परिषद के असिस्टेंट इंजीनियर गौरव कुमार ने बताया कि जल्द ही बोर्ड लगा दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन