ePaper

दिन में खिली धूप एवं शाम होते ही ठंड लोगों को कर रही परेशान

Updated at : 25 Dec 2024 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

दिन 7 किलोमीटर प्रति घंटे ही रफ्तार से हवा चलती रही.

विज्ञापन

दिसंबर माह अब समाप्ती की ओर, अबतक जिले में कड़ाके की ठंड नहीं

मुंगेर

दिसंबर माह अब समाप्त होने वाला है. हलांकि अबतक जिले में कड़ाके की ठंड आरंभ नहीं हुयी है. दिन में तो लोगों को सूर्य देवता राहत दे रहे हैं, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं के कारण ठंड लोगों को परेशान करने लगी है. शाम का तापमान लगभग 12- 13 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रह रहा है. इधर मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन भी इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा.

क्रिसमस के साथ बुधवार की सुबह तो लोगों के लिये सुहानी रही. सुबह से धूप खिली रही, लेकिन धूप में गर्मी नहीं होने के कारण पूरे दिन लोगों को हल्के ठंड का एहसास होता रहा. हलांकि धूप के बीच लोगों ने क्रिसमस का जमकर लुफ्त उठाया. शाम होने के साथ ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. जिसके कारण शाम 6 बजे के बाद ही लोग घरों में दुबके रहे. बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं पूरे दिन 7 किलोमीटर प्रति घंटे ही रफ्तार से हवा चलती रही. इधर मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मुंगेर का मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा. हलांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान कम होने से ठंड बढ़ सकती है.

अगले पांच दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

26.12.2024 26 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस

27.12.2024 26 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस

28.12.2024 25 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस

29.12.2024 23 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस

30.12.2024 25 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन