कलश स्थापना के साथ माता की भक्ति में डूबा शहर

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
कलश स्थापना के साथ माता की भक्ति में डूबा शहर

चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की हुई पूजा

विज्ञापन

मुंगेर. चैत्र नवरात्र का पर्व गुरुवार को कलश स्थापन और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हो गया. इसके साथ ही पूरा शहर शक्ति की अधिष्ठात्री माता दुर्गा के भक्ति में डूब गयी है. पूजा के पहले दिन जहां विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा की गयी. वहीं घरों में भी लोगों ने दुर्गा पाठ किया.

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी. इसे लेकर सुबह से ही शहर के सभी दुर्गा मंदिरों व शक्तिपीठ चंडिका स्थान में लोगों की भीड़ पूजा के लिये पहुंचने लगी. इसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. शहर के शेरपुर स्थित बड़ी चैती दुर्गा मंदिर, चंडिका स्थान, गुलजार पोखर, दो नंबर गुमटी पुअर हाउस, मनसररी तल्ले, माधोपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा के पंडाल में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला दोपहर तक बना रहा. इधर अब शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी.

नयागांव दुर्गा स्थान में निकाली गयी कलश नगर भ्रमण यात्रा

जमालपुर. हिंदू नव वर्ष के साथ गुरुवार से वासंतिक नवरात्र भी शुरू हो गया. जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना है. विभिन्न पूजा पंडाल में सुबह से ही शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के भजनों की आवाज से भक्तिमय वातावरण बन गया है. इस सिलसिले में नयागांव दुर्गा स्थान में कलश स्थापना से पूर्व कलश का नगर भ्रमण किया गया. जबकि अन्य पूजा पंडाल में कलश स्थापित करने के बाद पूरे वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी. इसमें पुजारी मोनू कुमार तांती अपनी गोद में कलश को लेकर नगर भ्रमण किया. मंदिर वापसी के बाद पुरोहित डॉ मार्तंड कुमार ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश की स्थापना करायी. मौके पर डॉ दिनेश कुमार, गौरव यादव, रविंद्र कुमार टैगोर, शेखर यादव, सतीश मंडल, अमर शक्ति, प्रेम कुमार भगत, रॉकी, रंजन यादव, दिलीप पासवान, रिंकू शर्मा आदि मौजूद थे. वहीं श्री योगमाया बड़ी दुर्गा स्थान उदासीन आश्रम में चैत्र नवरात्र को लेकर महंत डॉ मनोहर दास के नेतृत्व में माता की विशेष पूजा अर्चना की गयी.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन