सदर अस्पताल के आइसीयू वार्ड में शिफ्ट होने जा रहे मरीज को दलाल ने पहुंचाया निजी नर्सिंग होम

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल के आइसीयू वार्ड में शिफ्ट होने जा रहे मरीज को दलाल ने पहुंचाया निजी नर्सिंग होम

सदर अस्पताल को दलालों के चंगुल से मुक्ति नहीं नहीं मिल रही है. बुधवार को भी दलालों का एक कारनामा सामने आया

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर से रेफर होकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे मरीज को डॉक्टर ने किया था आइसीयू रेफर

अस्पताल से लेकर निजी एंबुलेंस व निर्सिंग होम तक पहुंचाने का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

मुंगेर. सदर अस्पताल को दलालों के चंगुल से मुक्ति नहीं नहीं मिल रही है. बुधवार को भी दलालों का एक कारनामा सामने आया. सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हवेली खड़गपुर से रेफर होकर सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में पहंचे रोगी को जहां से इलाज उपरांत चिकित्सक की सलाह पर आइसीयू वार्ड में शिफ्ट करने ले जाया जा रहा था, लेकिन उपाधीक्षक के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए मरीज को आइसीयू पहुंचने से पहले ही तथाकथित दलाल ने गेट पर खड़ा निजी नर्सिंग होम में एंबुलेंस से उसे नर्सिंग होम पहुंचा दिया.

सदर अस्पताल में एक ओर जहां स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर अस्पताल प्रशासन मुस्तैद था, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा गार्ड भी फुल वर्दी में गेट पर तैनात था. इसी बीच हवेली खड़गपुर सीएचसी से सड़क दुर्घटना में घायल 22 वर्षीय प्रीतम कुमार रेफर होकर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचा. अपराह्न करीब 11:30 बजे इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक ने इलाज के उपरांत आईसीयू वार्ड में शिफ्ट करने के लिए रेफर कर दिया. जब मरीज को इमरजेंसी वार्ड से निकाल कर आईसीयू शिफ्ट करने के लिए ले जाया जा रहा था तो अस्पताल परिसर में मंडरा रहे तथाकथित दलाल परिजन को झांसा देकर मरीज को आईसीयू वार्ड जाने से पहले अस्पताल गेट पर खड़े एक निजी नर्सिंग होम के एंबुलेंस पर लाद दिया और तेज रफ्तार से सदर अस्पताल के नजदीक के एक नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया, जबकि गेट पर सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बना रहा. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने चोरी-छिपे मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है. जिसमें अस्पताल परिसर, अस्पताल गेट, निजी एंबुलेंस पर मरीज को लादते और निजी नर्सिंग होम में मरीज को उतारने तक वीडियो है.

इस घटना की जानकारी नहीं है. अगर ऐसा हुआ है तो सीसीटीवी से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी. सुरक्षा गार्ड की संलिप्तता की भी जांच करायी जायेगी.

डॉ राम प्रवेश प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन