पंखे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

Updated:
विज्ञापन
पंखे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

पंखे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. कादरगंज गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर छत के पंखा में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जाता है कि कादरगंज गांव निवासी गुलशन कुमार की 18 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी ने घरेलू कलह से तंग आकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. ग्रामीणों की माने तो विवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर अपनी जान दे दी. अंजली कुमारी का विवाह आठ माह पूर्व गुलशन कुमार से हुई थी. उसका पति मजूदरी करता है. इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले का पर्दाफाश करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच कर रही है. मृतका के पिता जमुई जिला के बरहट थाना अंतर्गत भलका गांव निवासी सुमित रावत ने बताया कि अप्रैल महीने में मेरी बेटी की शादी कादरगंज गांव निवासी शंभु मंडल के पुत्र गुलशन कुमार के साथ हुई थी. शादी में अपनी क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था. कहा कि बेटी पर ससुरालवाले दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बना रहे थे. उसे प्रताड़ित किया जाता था. आशंका जतायी है कि उसकी बेटी की हत्या की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन