पेड़ से लटके मिले शव का अबतक नहीं हुआ शिनाख्त

Updated:
विज्ञापन
पेड़ से लटके मिले शव का अबतक नहीं हुआ शिनाख्त

24 मई की देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

विज्ञापन

– वोटर आईडी कार्ड बता रहा मृतक आसम का है रहने वाला, पुलिस ने दे दी है परिजनों को सूचना

– 72 घंटे की मियाद मंगलवार की रात हो जायेगी पुरी, नहीं आया परिवार तो आज शव को कर दिया जायेगा डिस्पोजल

मुंगेर

सफियासरासय थाना पुलिस ने 24 मई को गौरीपुर गांव से पेड़ में लटका हुआ एक युवक का शव बरामद किया है. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाया है. जिसके कारण पोस्टमार्टम के उपरांत शव को सुरक्षित पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. जबकि वोटर आई कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है, लेकिन अबतक परिजन मुंगेर नहीं पहुंचे है.

बताया जाता है कि 24 मई को सफियासराय पुलिस को सूचना मिली कि गौरीपुर के सूनसान इलाके में पेड़ से एक शव लटका हुआ है. पुलिस वहां पहुंची और शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में ले लिया गया. 24 मई की देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक के पेंट के पॉकेट से एक वोटर आई कार्ड पुलिस को मिली थी. जिसमें आसाम का पता लिखा हुआ है. पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया. जिसके बाद शव को नियमानुसार 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रख दिया गया. जिसकी मियाद 27 मई क��� रात पूरी हो जायेगी. सूचना के दो दिन बाद भी परिजन शव का शिनाख्त करने मुंगेर नहीं पहुंचे. जिसके कारण आज तक शव को पुलिस अज्ञात मान रही है. 28 मई बुधवार की सुबह तक अगर शव का शिनाख्त करने कोई नहीं आता है तो शव को अज्ञात मानते हुए शव को डिस्पोजल कर दिया जायेगा. इधर मृतक के पास मिले वोटर आई कार्ड में आसाम का पता लिखा हुआ है, हलांकि मृतक आखिर आसाम से मुंगेर कैसे पहुंचा. यह अबतक रहस्य ही है. वहीं संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया.

कहते हैं थानाध्यक्ष

सफियासराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि शव को अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम कराते हुए 72 घंटा के सुरक्षित पोस्टमार्टम हाउस रखा गया है. एक पहचान पत्र मिला है. जिसके आधार पर परिजन को सूचना दी गयी है. जब तक परिजन शिनाख्त करने नहीं आते है, तब तक कुछ विशेष जानकारी नहीं मिल पायेगी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन