ePaper

15 दिसंबर से जिले के चार केंद्रों पर होगी बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण बोर्ड की परीक्षा

Updated at : 11 Dec 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
15 दिसंबर से जिले के चार केंद्रों पर होगी बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण बोर्ड की परीक्षा

15 दिसंबर से जिले के चार केंद्रों पर होगी बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 15 से 23 दिसंबर के बीच जिला मुख्यालय के चार परीक्षा केंद्रों पर बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण व परीक्षा बोर्ड की प्रथम माध्यमिक (10वीं) परीक्षा तथा द्वितीय माध्यमिक (10वीं) परीक्षा संचालित की जायेगी. यह परीक्षा प्रतिदिन जिला मुख्यालय स्थित कुल चार परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दोनों पालियों में संचालित की जायेगी. परीक्षा पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक ली जायेगी. परीक्षा को लेकर राजकीय उच्च विद्यालय, जिला स्कूल, बाल्मिकी राजनीति बालिका उच्च विद्यालय, माधोपुर, प्लस-टू उच्च विद्यालय, नौवागढ़ी तथा एनसी घोष प्लस-टू उच्च विद्यालय, जमालपुर में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा के शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त व भयमुक्त वातावरण में संचालन को लेकर सदर एसडीओ द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 गज के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू किया है. इसके अनुसार परीक्षा केंद्र के 500 गज की परिधि में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे. परीक्षा अवधि में कोई भी व्यक्ति घातक हथियार जैसे लाठी, भाला, गड़ासा, तलवार तथा विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेंगे. कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्र से बाहर या अंदर पुर्जा, किताब, पेजर, मोबाईल, ब्लूटूथ व अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री या अन्य अवांछनीय सामग्री नहीं पहुंचाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन