बिहार के बंद 25 चीनी मिलों को अगले पांच वर्षों में चालू करने का लक्ष्य : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
बिहार के बंद 25 चीनी मिलों को अगले पांच वर्षों में चालू करने का लक्ष्य : मंत्री

चीनी मिल चालू होने और गुड़ उद्योग की स्थापना से रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे

विज्ञापन

मुंगेर राज्य के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा है कि अगले पांच वर्षों में बिहार के बंद पड़े सभी 25 चीनी मिलों को चालू किया जायेगा. इस वर्ष दो-तीन चीनी मिलें चालू हो जायेगी. वे बुधवार को मुंगेर परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि गुड़ उद्योग स्थापित करने को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है. इसके लिए आवेदन भी प्राप्त की जा रही है. इच्छुक लोग गुड़ उद्योग लगाने के लिए अभी भी आवेदन कर सकते है. सरकार ने उद्योग लगाने के लिए सब्सिडी का भी प्रावधान किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले पांच वर्ष में एक करोड़ युवक-युवतियों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. चीनी मिल चालू होने और गुड़ उद्योग की स्थापना से रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे. साथ ही बिहार चीनी और गुड़ उत्पादन में न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि निर्यातक भी बनेगा. उन्होंने कहा कि अब बिहार 2005 से पहले वाला बिहार नहीं है. निवेशक बिहार आ रहे हैं और यहां नये उद्योग लगाने की दिशा में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यही कारण है कि सरकार अगले पांच वर्षों में राज्य के सभी 25 चीनी मिलों को चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन